{"_id":"5cb1fd69bdec221447633f38","slug":"201555168617-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
बिजनौर। नजीबाबाद के मोहल्ला रमपुरा निवासी जावेद (24) पुत्र आमिर अपने साथी हसीन पुत्र नफीस व फहीम पुत्र नफीस के साथ बाइक से नजीबाबाद से बिजनौर आ रहा था। बिजनौर के करीब वीएसडी स्कूल के पास उनकी बाइक बिजनौर की ओर से नजीबाबाद जा रही पिकअप की चपेट में आ गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तीनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जावेद को मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिकअप का पीछा किया, लेकिन पिकअप हाथ नही लग पाई। पुलिस ने पिकअप को पकड़वाने के लिए नजीबाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हादसे की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। हादसे की सूचना मिलते की मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।