{"_id":"5c6b03a5bdec224af715206a","slug":"201550517157-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशद्रोही नारे लगाने पर एक को दबोचा, पांच फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशद्रोही नारे लगाने पर एक को दबोचा, पांच फरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशद्रोही नारे लगाने पर एक को दबोचा, पांच फरार
चांदपुर। मोहल्ला काजीजागान के कुछ युवकों ने रामलीला मैदान के पास पाकिस्तान जिंदाबाद और हिंदुस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। एक युवक ने विरोध किया तो युवकों ने उनसे गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। युवकों ने एक आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने मामले में छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सैंदवार निवासी तरुण कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह रविवार शाम चांदपुर निवासी विवेक शर्मा, चंद्रशेखर पाठक के साथ गांव उमरा बुजुर्ग निवासी अपने साथी रजत चौहान को दिल्ली जाने वाली ट्रेन में बैठाने के लिए रामलीला मैदान की ओर से रेलवे स्टेशन जा रहा था। वहां मोहल्ला काजीजादगान निवासी शाहवेज अपने मोहल्ले के ही मुजम्मिल, आरिफ, जिशान, आमिर, शाकिर के साथ मिलकर हिंदुस्तान मुर्दाबाद, पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। तरुण के अनुसार उन्होंने आरोपियों को देशद्रोही नारे लगाने से मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगे। उन्होंने युवकों को पकड़ने की कोशिश की तो बाकी आरोपी भाग गए, लेकिन शाहवेज को उन्होंने पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 153 ए व 295ए में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाकी आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।