फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सेढ़ा में व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या

सेढ़ा में व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या

Sat, 06 Oct 2018 11:45 PM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
सेढ़ा में व्यक्ति की चाकू से गोदकर हत्या
धामपुर। धामपुर थाने के गांव सेढ़ा में शुक्रवार की रात एक व्यक्ति की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक नगीना कोतवाली के मोहल्ला मनिहारी सराय का रहने वाला था और शुक्रवार को दिन में दोस्त के बुलावे पर गांव सेढ़ा आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, मृतक के भाई ने दोस्त पर ही हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। वहीं, आरोपी परिवार के साथ फरार बताया गया है।
विज्ञापन

नगीना कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी वारिस पुत्र मोहम्मद शाहिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके 40 वर्षीय भाई हाजी मोहम्मद आरिफ की धामपुर थाने के गांव सेढ़ा निवासी हमनाम मोहम्मद आरिफ से गहरी दोस्ती थी। शुक्रवार को उनके भाई के पास सेढ़ा निवासी आरिफ का फोन आया। इसके बाद उनका भाई गांव सेढ़ा चला गया। रात में न लौटने पर उनके मोबाइल पर कॉल की गई तो वह स्विच ऑफ मिला। शनिवार की सवेरे सेढ़ा गांव से किसी व्यक्ति का उनके मोबाइल पर फोन आया कि उनके भाई का गांव के पास एक्सीडेंट हो गया है। काफी चोटें आई है। हालत गंभीर है। इस पर तुरंत ही परिवार के लोगों गांव सेढ़ा पहुंचे तो पता चला उनके भाई को पुलिस धामपुर के सरकारी अस्पताल में ले गई है। जब वह सरकारी अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने उन्हें हाजी मोहम्मद आरिफ की मौत की सूचना दी। बताया गया कि उसके शरीर पर चाकुओं के गहरे जख्म बने थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया था। कोतवाल संजय कुमार पांचाल ने बताया कि मृतक के भाई वारिस ने सेढ़ा निवासी आरिफ पर ही कत्ल करने का आरोप हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। उधर घटना के बाद से ही सेढ़ा गांव का आरिफ परिवार के सदस्यों के साथ फरार है।
विज्ञापन


एक साल पहले ही लौटा था विदेश से
वारिस ने बताया कि उनका भाई सऊदी में नौकरी करता था। एक साल पहले ही विदेश से नगीना आया था। सेढ़ा गांव के आरिफ की उनके भाई से गहरी दोस्ती थी। उन्हें आशंका है कि मोहम्मद आरिफ ने ही उनके भाई की चाकुओं से गोदकर हत्या की है। पुलिस सेे घटना की जांच कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के कारणों को तलाश रही पुलिस
कोतवाल संजय कुमार पांचाल का कहना है कि पुलिस हत्या के पीछे के कारणों को तलाशा जा रहा है। मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। रात में वह कहां ठहरा था और किससे मिला था? इसकी पड़ताल शुरू कर दी गई है। मृतक झाड़ फूंक का काम भी करता था। कोतवाल के मुताबिक अवैैध संबंधों का मामला भी सामने आया है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। वहीं, सीओ महावीर सिंह का कहना है कि घटना का जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed