{"_id":"5b328d1a4f1c1bca228b7b13","slug":"201530039578-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फड़ियापुर निवासी सुक्खे सिंह का था स्योहारा में मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फड़ियापुर निवासी सुक्खे सिंह का था स्योहारा में मिला शव
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
फड़ियापुर निवासी युवक का था स्योहारा में मिला शव
हल्दौर। किसान के खेत में मिले शव की शनाख्त गांव फड़ियापुर निवासी सुक्खे सिंह के रूप में हुई है। सोमवार को एक किसान के ईख के खेत में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। पुलिस के प्रयास के बाद भी शव की शनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भिजवा दिया था। सोमवार शाम परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव की शनाख्त गांव फड़ियापुर निवासी सुक्खे सिंह (35) के रूप में की। मंगलवार को थाने मृतक के पीतम सिंह ने पुलिस को बताया कि रविवार को उसका भाई सुक्खे पैदल घर से हल्दौर साप्ताहिक बाजार से अपनी दवाई और घरेलू सामान लेने आया था। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। वह शराब पीने का आदि था। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना ने बताया कि युवक के परिजनों ने इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।