{"_id":"5a8b15f64f1c1bd34b8b9a78","slug":"201519064566-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लामिक विजन स्कूल की होगी मान्यता खत्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इस्लामिक विजन स्कूल की होगी मान्यता खत्म
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। किरतपुर क्षेत्र के ढाकी हुसैनपुर गांव के इस्लामिक विजन स्कूल में जाकिर नाइक को नायक बता कर पढ़ाने के मामले में स्कूल पर गाज गिरना तय है। स्कूल की ओर से नोटिस का जवाब मिलने के बाद स्कूल की मान्यता खत्म होने की तैयारी शुरू हो गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने जांच के बाद मान्यता खत्म करने के लिए फाइल एडी बेसिक मुरादाबाद को भेज दी है। इस मामले में खुफिया विभाग भी जांच करने में जुटी है।
इस्लामिक विजन स्कूल में कक्षा दो के बच्चों को एक किताब में देश से फरार जाकिर नाइक को नायक बता कर पढ़ाया जा रहा था। यह किताब शिक्षा विभाग के पाठ्यक्रम में नहीं हैं। अमर उजाला ने 30 जनवरी के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जांच शुरू की गई। जांच में यह बात सामने आई कि स्कूल में यह किताब पढ़ाई जा रही थी। हालांकि स्कूल के स्टाफ ने खबर प्रकाशित होने के बाद रातोंरात किताब को स्कूल से गायब कर दिया तथा बच्चों के घर-घर जा कर उनसे किताब ले ली। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल को इस बारे में नोटिस भी दिया गया। स्कूल संचालक ने नोटिस का जवाब बेसिक शिक्षा विभाग को भेजा है। नोटिस से बीएसए संतुष्ट नहीं हैं। यह मामला केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के दरबार में भी पहुंचा। तब से खुफिया विभाग की टीम भी जांच में जुटी है। बीएसए महेश चंद्र ने स्कूल की मान्यता खत्म करने की फाइल एडी बेसिक मुरादाबाद को भेज दी है। इसी फाइल में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कराई गई जांच की रिपोर्ट भी संलग्न है।