फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दूधिया को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

दूधिया को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
दूधिया को लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल
स्योहारा। दूध बेचकर परिवार की गुजर बसर करने वाले दूधिया को बाइक सवार चार लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मरा समझकर छोड़ गए। दूधिया को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव बेरखेड़ा टांडा निवासी गोविंद सिंह दूध बेचकर परिवार को पालता है। रविवार सुबह वह साइकिल से रोज की ही तरह सुबह गांव से दूध लेकर बेचने के लिए स्योहारा जा रहा था। ठाकुरद्वारा रोड पर पेट्रोल पंप के पास पीछे दो बाइक पर आए चार लोगों ने अपनी बाइक उसकी साइकिल के सामने लगाकर पहले उसे रोका और लाठी डंडो से उस पर हमला कर दिया। गोविंद सिंह बेहोश होकर सड़क पर गिर गया। हमलावर उसे मरा जानकर छोड़कर बाइक से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस को मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed