{"_id":"59724f7c4f1c1b47458b494b","slug":"201500663676-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में कांवड़िया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना में कांवड़िया घायल
Updated Sat, 22 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
नगीना। नगीना-धामपुर राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित धामपुर डिग्री कॉलेज के सामने बाइक की चपेट में आकर एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने नगीना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया।
जिला बरेली के थाना शेरगढ़ के गांव सिमराऊ निवासी राजेंद्र प्रसाद पुत्र झमनू लाल अपने गांव के करीब 40 कांवड़ियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से बृहस्पतिवार की शाम हरिद्वार जल लेने के लिए निकले थे। शुक्रवार सुबह 5 बजे जब वे राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित धामपुर डिग्री कॉलेज के पास पहुंचे तो कुछ समय के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके लघुशंका के लिए रुक गए। इसी दौरान नगीना की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने कांवड़िये राजेंद्र प्रसाद को टक्कर मार दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कांवड़ियों ने बाइक सवार जिला जसपुर के गांव अंगतपुर निवासी नंदराम 21 वर्ष पुत्र रामकिशन को पकड़ लिया। घायल कांवड़िये को साथियों ने सीएचसी में भर्ती कराया जहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। वहीं नगीना थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि कांवड़िया बाबूराम ने तहरीर दी है। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।