फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुस्सेपुर में पानी निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़े

मुस्सेपुर में पानी निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़े

Sat, 26 Jan 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jan 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मुस्सेपुर में पानी निकासी को लेकर दो पक्ष भिड़े
विवाद में दो महिलाओं सहित चार घायल
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। गांव मुस्सेपुर में रामपाल और निधिराज पक्ष में पानी की निकासी को लेकर चल रहे विवाद ने तूल पकड़ लिया। शुक्रवार को मामूली सी कहा सुनी के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी डंडों से वार किया जिसमें दो महिलाएं केशो देवी और मिथलेश सहित चार लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ जानलेवा हमला करने की तहरीर सौंपी है। थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह के निर्देशन में क्षेत्रीय हलका प्रभारी रणवीर सिंह ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की। सीओ अरुण कुमार सिंह ने भी घटना की थाने पहुंचकर जानकारी की। वहीं, भागूवाला के श्यामीवाला क्षेत्र में सीओ अरुण कुमार सिंह ने मंडावली थानाध्यक्ष सनोज प्रताप सिंह के साथ रविदास झंडा जुलूस के रास्ते को लेकर चल रहे विवाद के संबंध में दोनों पक्षों से वार्ता की। प्रशासन ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में विवाद को निपटाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed