फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आईसीयू में भर्ती दरोगा के फेफड़ों में इंफेक्शन का खतरा

आईसीयू में भर्ती दरोगा के फेफड़ों में इंफेक्शन का खतरा

Sun, 25 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
आईसीयू में भर्ती दरोगा के फेफड़ों में इंफेक्शन का खतरा
अमरोहा। पुलिस मुठभेड़ के दौरान हिस्ट्रीशीटर बदमाश की गोली से घायल दरोगा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने सीने से गोली तो निकल दी है। डॉक्टरों ने गोली के अलावा फेफड़े के करीब चालीस छर्रे निकाले हैं। फेफड़े में संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इस लिए उन्हें अगले चार दिन तक आईसीयू में रखा जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की रात साढ़े ग्यारह बजे हसनपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिलती थी कि कोतवाली के पीछे दो सौ मीटर की दूरी पर ईदगाह वाले रास्ते पर दो बदमाश किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में खड़े हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सब इंस्पेक्टर पवन कुमार पाठक तीन सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, इस बदमाश ने दरोगा के सीने में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दरोगा को गोली लगने की सूचना मिलते ही महकमे में हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ विपिन ताडा एएसपी ब्रजेश सिंह और कोतवाली इंस्पेक्टर संजय प्रताप सिंह घटना स्थल पर पहुंच गए। घायल दरोगा को मुरादाबाद के टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

गुरुवार दोपहर को डॉक्टरों द्वारा ऑपरेेशन कर दरोगा के सीने से 315 की गोली निकाली गई। इतना ही नहीं फेफड़े में करीब चालीस छर्रे भी निकाले गए थे। शनिवार को एसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि डॉक्टर ने फेफड़े में संक्रमण फैलने की आशंका जताई है।
इसलिए लगातार ऑक्सीजन दी जा रही है और अगले कुछ दिनों आईसीयू में ही रखने के लिए कहा है। एसपी के मुताबिक दरोगा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed