फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवक को चाकू से गोदकर लहुलूहान किया

युवक को चाकू से गोदकर लहुलूहान किया

Fri, 05 Oct 2018 11:09 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
युवक को चाकू से गोदकर लहुलूहान किया
युवक को चाकू से गोदकर लहूलुहान किया
विज्ञापन

अफजलगढ़। ग्राम भज्जावाला के पास दो युवकों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला रामपुर के थाना शाहबाद के गांव सद्दीकनगर निवासी रवि चौधरी ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसके रिश्ते के चाचा पप्पू ने गांव भज्जावाला में जमीन ले रखी है। जिसमें वह गवाह है। वहीं, जमीन पर गांव के कुछ लोगों से विवाद भी चल रहा है। गवाह होने की वजह के चलते वह लोग उससे रंजिश रखते हैं। गुरुवार को वह तीन बजे कालागढ़ आया हुआ था। वह देर रात वापिस लौट रहा था। जैसे ही वह गांव भज्जावाला के निकट पहुंचा तो उससे थाना शाहबाद के गांव सैफन निवासी दानिश व फैजान ने उसे घेरकर चाकू से हमला कर लहुलूहान कर दिया। आरोपी हमला कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची डॉयल 100 ने उसे उपचार के लिए घायल हालत में सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद हॉयर सेंटर रेफर कर दिया गया। उधर, निरीक्षक रमेश बाबू का कहना है कि पीड़ित युवक रवि चौधरी की तहरीर पर आरोपी दानिश व फैजान के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed