{"_id":"5b86f0c842c7924659430b3b","slug":"191535570120-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूजा हत्याकांड में शामिल एक नाबालिग पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूजा हत्याकांड में शामिल एक नाबालिग पकड़ा
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य ने की थी पूजा की हत्या
बिजनौर। ज्ञान विहार निवासी पूजा की हत्या उसके दोस्त आदित्य ने की थी। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आदित्य ने पूजा की हत्या की थी। हत्याकांड में एक नाबालिग भी शामिल था। पुलिस ने नाबालिग को दबोचकर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।
22 अगस्त की रात पूजा की उसके किराए के मकान में गला काटकर हत्या कर दी गई थी। पूजा की साथी प्रियंका ने मालती नगर कॉलोनी निवासी आदित्य, झालू निवासी नवनीत के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी थी। पुलिस ने इस हत्याकांड के खुलासे में सफलता हासिल करते हुए हत्याकांड में शामिल एक नाबालिग लड़के को दबोचा है। उसने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त को वह आदित्य के साथ एक दावत में बरूकी गया था। वहां से जब लौट रहे थे तो पूजा ने आदित्य को फोन कर अपने घर बुलाया। दोनों पूजा के घर पहुंचे। वहां पूजा के साथ मिलकर शराब पीने लगे। शराब पीते समय पूजा का किसी बात पर आदित्य से झगड़ा हो गया। आदित्य ने गुस्से में आकर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी और दोनों फरार हो गए। शहर कोतवाल विजेंद्रपाल सिंह राणा का कहना है कि आदित्य की तलाश की जा रही है।