फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पुलिस पार्टी पर हमला करने वालों की तलाश जारी

पुलिस पार्टी पर हमला करने वालों की तलाश जारी

Sun, 04 Mar 2018 11:48 PM IST
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
पुलिस पार्टी पर हमला करने वालों की तलाश जारी
किरतपुर। ग्राम सरायइम्मा में पुलिस टीम पर हमला करने वालों की तलाश जारी है। अब तक नौ आरोपी पकड़े जा चुके हैं। शुक्रवार को भैंस चोरी के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया था। डायल 100 की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया था। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हालात को नियंत्रित करते हुए मौके से नौ लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस पर हुए हमले के मामले में डायल100 पर तैनात मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार ने 13 लोगों को नामजद करते हुए 80 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को होली के मौके पर ग्राम कसौर निवासी टीकम सिंह चौहान ने कंट्रोल रूम को मोबाइल द्वारा सूचना दी थी कि रात में कुछ लोगों ने उनकी भैंस चोरी कर ली है। सूचना पर पहुंची डायल-100 की पुलिस टीम को टीकम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को ग्राम सरायइम्मा निवासी तीन लोग भैंस खरीदने के बहाने उनके घर आए थे। सौदा नहीं हुआ तो उनमें से एक ने जाते हुए ये कहा था कि भैंस तो तुम्हें देनी ही पड़ेगी। उनके जाने के बाद पास में खड़े कुछ लोगों ने उसे बताया था कि ये पास के गांव सरायइम्मा के निवासी हैं और भैंस चोरी का कार्य करते हैं। पुलिस टीकम सिंह को लेकर जब सुबह लगभग आठ बजे सरायइम्मा पहुंची। उसने भैंस चोरी के संबंध में ग्रामवासियों से जानकारी ली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी पुलिस के आसपास जमा हो गए। पुलिस ने गांव निवासी जुल्फकार उर्फ घुन्ना से राशिद एवं अन्य के बारे में पूछताछ की। वहां मौजूद 70-80 लोगों ने पुलिस को चारों तरफ से घेरकर गाली गलौज शुरू कर दी और मारपीट करते हुए पत्थरबाजी शुरू कर दी। इस हमले में पुलिसकर्मी घायल हो गए और पीआरवी गाड़ी 2461 के शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि नामजद 13 आरोपियों में नौ को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया है। नामजद आरोपियों में यूूसुफ, नफीस, नौशाद, नवाब, यूनुस, महफूज, अफसार, सलीम, शुएब, राशिद, जुल्फकार उर्फ घुन्ना, जीशान और सरफराज है। अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed