फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किशोर की अश्लील वीडियो बनाकर गांव में की वायरल,

किशोर की अश्लील वीडियो बनाकर गांव में की वायरल,

Mon, 31 Jul 2017 12:28 AM IST
Updated Mon, 31 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
किशोर की अश्लील वीडियो बनाकर गांव में की वायरल,
किशोर की अश्लील वीडियो वायरल
विज्ञापन

हल्दौर। थाना क्षेत्र के एक गांव में कुछ शरारती युवकों ने एक किशोर को जान से मारने का प्रयास किया। आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दी। परिजनों ने इस मामले में पूछताछ की तो आरोपियों ने उनकी बुरी तरह पिटाई की। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस मामले को मारपीट का बता रही है।
क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पहले 13 वर्षीय किशोर घर में अकेला था। परिजन खेत में काम करने गए थे। किशोर के पिता के अनुसार, गांव के कुछ शरारती युवकों ने पुत्र को घर में अकेला पाकर उससे अश्लील हरकतें कीं। युवकों ने किशोर को निर्वस्त्र कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। किशोर ने विरोध किया तो युवकों ने उसके नाजुक अंग को पैरों से दबाकर मारने का प्रयास किया। किशोर के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने पहले इस वीडियो एक-दूसरे के मोबाइलों मे भेजा, इसके बाद अन्य लोगों को भी भेज दिया। गांव में वीडियो वायरल होने पर शनिवार देर शाम किशोर ने परिजनों को आपबीती सुनाई। परिजनों का आरोप है कि युवकों के घर जाकर उन्होंने पूछताछ की तो उन्होंने मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही आशू, नवीत कुमार, रामकिशन व बाबू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश मिश्र ने दावा किया कि पीड़ित किशोर की कोई अश्लील वीडियो वायरल नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed