{"_id":"5977929c4f1c1bb3088b456e","slug":"191501008540-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकब लगाकर दो घरों में लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकब लगाकर दो घरों में लाखों की चोरी
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नकब लगाकर दो घरों में लाखों की चोरी
अफजलगढ़ (बिजनौर)। चोर कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग दो गांव में नकब लगाकर दो घरों से लाखों की चोरी कर ले गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर गश्त न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ जमकर हंगामा किया।
गांव टांडा हिदायतपुर के नौशाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की रात गर्मी के चलते उसका परिवार आंगन में सो रहा था। चोर मकान के पीछे से नकब लगाकर घर में घुस गए। अलमारी के ताले तोड़कर चोर पांच तौले सोने, आधा किलो चांदी के जेवर, एक सिलेंडर सहित करीब दो लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घर में सामान बिखरा पड़ा था।
उधर, गांव दुलीचंदपुर में चांद मोहम्मद पुत्र गफूर अहमद के घर से भी चोर लाखों रुपये का सामान समेट ले गए। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रात में परिवार आंगन में सो रहा था। चोर घर की दीवार में पीछे से नकब लगाकर अंदर घुस आए। चोर संदूक के ताले तोड़कर दस हजार रुपये की नगदी सहित करीब ढाई लाख रुपये के सोने और चांदी के जेवर ले गए। अलमारी में सोने का गले का हार, कानों की झुमकी, दो अंगूठी, झालर व एक किलो चांदी के गहने रखे थे। चोर पूरे जेवर पर हाथ साफ कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की। ग्रामीण ताहिर हुसैन, भूरे शाह, अय्यूब, यामीन अहमद, मो. उमर, मो. उस्मान, रफीक अहमद, तौफीक ने एसपी से शीघ्र घटना के खुलासे की मांग की है। उधर, कोतवाल फतेह सिंह का कहना है कि शीघ्र चोरी की घटना का खुलासा होगा।