फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो बच्चों के पिता डा. राज सैनी ने अविवाहित बताकर शिक्षिका अर्चना रॉय से किया था दूसरा विवाह

दो बच्चों के पिता डा. राज सैनी ने अविवाहित बताकर शिक्षिका अर्चना रॉय से किया था दूसरा विवाह

Tue, 04 Jul 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
दो बच्चों के पिता डा. राज सैनी ने अविवाहित बताकर शिक्षिका अर्चना रॉय से किया था दूसरा विवाह
अर्चना रॉय से शादी कर चुका था डॉक्टर
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)।
बहुचर्चित शिक्षिका अर्चना रॉय आत्महत्या मामले में उस समय नया मोड़ आ गया, जब पुलिस को डॉ. राज सैनी के लॉकर से ज्वेलरी व मैरिज प्रमात्र पत्र मिला। प्रमाण पत्र से साफ है कि डॉ. राज सैनी और अर्चना रॉय पति-पत्नी थे। दो बच्चों का पिता डॉ. राज सैनी शिक्षिका आत्महत्या मामले में जेल में है। पुलिस ने उनके पति-पत्नी होने के सुबूत कोर्ट में दाखिल कर दिए हैं। इसके बाद राज सैनी की जमानत पर छूटने की उम्मीद पर पानी फिर गया है।
गौरतलब है कि खारी कुआं निवासी शिक्षिका अर्चना रॉय ने आठ मई की रात घर में पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली थी। अर्चना रॉय ने अपने फेसबुक पेज पर सुसाइड नोट लिखकर डॉ. राज सैनी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था। आरोप है कि डॉ. राज सैनी ने शादी करने के बाद बदनाम करने की नीयत से उसके अंतरंग फोटो फेसबुक पर वायरल किए। इसके बाद दोनों में तल्खी बढ़ गई और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने इस सुसाइड नोट को ही प्रथम दृष्टया सबूत मानते हुए पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन

डॉ. राज सैनी के जेल जाने के बाद पुलिस को ऐसे पुख्ता सबूत नहीं मिल रहे थे कि दोनों शादी कर चुके थे। बाद में डॉ. राज सैनी के लॉकर से दोनों की शादी का प्रमाण पत्र मिल गया। इसके मुताबिक, दोनों ने 14 दिसंबर 2016 को रजिस्ट्रार कार्यालय में अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। उसने पहचान के लिए आधार कार्ड जमा किया था। चार दिसंबर 2016 को कनखल (हरिद्वार) स्थित प्राचीन शिव मंदिर में हिंदू मैरिज एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन भी कराया था। प्रमाण पत्रों पर गवाह के रूप में मुहम्मद नवाज निवासी चाहशीरी बिजनौर व पुरुषोत्तम निवासी भगवंतपुरम कनखल के हस्ताक्षर हैं। दोनों स्थानों पर डॉ. राज सैनी ने खुद को अविवाहित दर्शाया था, जबकि अर्चना रॉय ने खुद के तलाकशुदा होने का दावा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, डॉ. राज सैनी विवाहित ही नहीं, दो बच्चों का पिता है। मालूम हो कि आत्महत्या से पहले राज सैनी व अर्चना रॉय के बीच हाथापाई भी हुई थी। इसमें डॉ. राज सैनी को गंभीर चोटें आई थीं। उसे मेरठ में भर्ती कराया गया था। अर्चना रॉय की आत्महत्या के बाद उसके पति की ओर दर्ज कराए मुकदमे के आधार पर राज सैनी जेल में है। उधर कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने दोनों के विवाह के सबूत मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed