फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   घर पर अकेली गर्भवती किशोरी की प्रसव के दौरान मौत

घर पर अकेली गर्भवती किशोरी की प्रसव के दौरान मौत

Tue, 16 Apr 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
घर पर अकेली गर्भवती किशोरी की प्रसव के दौरान मौत
प्रसव के दौरान किशोरी की मौत
विज्ञापन

स्योहारा (ब्यूरो)। घर पर अकेली एक अविवाहित गर्भवती किशोरी की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने किशोरी व भ्रूण का अंतिम संस्कार कर दिया। लोगों ने पुलिस से शिकायत कर दी कि ऑनर किलिंग में किशोरी की हत्या की गई है। पुलिस की जांच में यह आरोप गलत निकले। इस मामले में किशोरी के पिता ने पुलिस में कोई कार्रवाई नहीं करने की बात लिखकर दे दी है। इस घटना को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म रहा।

स्योहारा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने अपने परिजनों व गांव वालों के साथ काशीपुर में नवरात्र पर चैती के मेले में 14 अप्रैल को ट्रैक्टर-ट्राली से गया था। घर की रखवाली के लिए अपनी 17 साल की बेटी को छोड़ गए। पुलिस व परिजनों के मुताबिक सोमवार की सुबह अचानक किशोरी के पेट में तेज दर्द हुआ। किशोरी ने यह बात अपने चाचा को बताई। चाचा-चाची किशोरी को गांव के एक चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने किशोरी को इंजेक्शन लगाने के बाद दवा दी। चाचा ने किशोरी की तबीयत खराब होने के बारे में किशोरी के पिता और मां को मोबाइल पर बताया। किशोरी को घर पर अकेली छोड़कर चाचा-चाची खेत पर काम करने चले गए। शाम करीब चार बजे पिता, मां व भाई घर पहुंचे तो किशोरी मृत अवस्था में घर में पड़ी थी। किशोरी के पास में भ्रूण भी पड़ा था। पुलिस के मुताबिक किशोरी गर्भवती थी। परिजनों ने लोक लाज के डर से किशोरी का गांव के पास नदी पर अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ने डायल 100 को ऑनर किलिंग होने की सूचना दे दी। पुलिस में हड़कंप मच गया। सीओ धामपुर महावीर सिंह व एसओ स्योहारा उदय प्रताप गांव में पहुंचे। पूरी घटना की गहनता के साथ छानबीन की तो ऑनर किलिंग का मामला गलत पाया गया। पुलिस ने चिकित्सक से लेकर परिजनों व गांववालों के बयान लिए। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के मुताबिक किशोरी गर्भवती थी। उसका किसके साथ प्रेम प्रसंग था, किसी ने कुछ नहीं बताया। किशोरी के पेट में सोमवार की सुबह दर्द हुआ था। चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगा कर दवा दी। किशोरी का दर्द रुक गया। चाचा-चाची किशोरी को घर पर छोड़कर जंगल काम करने चले गए। इस दौरान किशोरी की मौत हो गई। किशोरी घर में खून में लथपथ पड़ी थी। किशोरी के पिता ने पुलिस को लिखकर दे दिया कि इस मामले में वे किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं चाहते हैं। सीओ धामपुर महावीर सिंह के मुताबिक परिजनों को किशोरी घर में मृत अवस्था में मिली है। परिजन काशीपुर मेले से घर लौटे थे। पुलिस जांच में ऑनर किलिंग की बात गलत निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed