{"_id":"5c4a0d4bbdec22738813a9cd","slug":"181548356939-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन चोर गैंग दबोचा
बिजनौर। स्योहारा पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के कई सदस्यों को दबोचकर उनके कब्जे से चोरी की दो कार बरामद की हैं। गैंग एनसीआर, पंजाब व हरियाणा से कार चोरी करके लाता था।
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक स्योहारा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो लग्जरी कारों को बेचने के लिए मुरादाबाद से बिजनौर रात के समय लक्ष्य डिग्री कॉलेज के पास से तीन वाहन चोरों को दबोचा है। उनके पास से चोरी की क्रेटा व डब्ल्यूआरवी कार बरामद की हैं। पकड़े गए चोरों में मुरादाबाद जिले के थाना पाकवाड़ा के हासपुर निवासी रिजवान, रामपुर जिले के नौगांवा थाने के गांव रामपुर निवासी फैजान, संभल के मोहल्ला मियां सराय निवासी बुरहान शामिल हैं। पकड़े गए चोरों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि वह एनसीआर क्षेत्र के अलावा पंजाब व हरियाणा से लग्जरी कार चोरी करके लाते थे। बरामद क्रेटा कुछ दिन पहले दिल्ली से चोरी की थी। कार की असली नंबर प्लेट उतारकर फेंक दी तथा फर्जी नंबर प्लेट लगा दी। संभल के मोहल्ला छीपासराय निवासी एक अन्य साथी उवैस कार की फर्जी नंबर प्लेट बनाता था। गैंग ग्राहक तलाश करके कार को उन्हें बेच देता था। बृहस्पतिवार को भी गैंग चोरी की कार बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।