{"_id":"5bfd95c3bdec2241ca08ef34","slug":"181543345603-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह कलेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृह कलेश के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Updated Wed, 28 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
अमर उजाला ब्यूरो
नहटौर। गृह क्लेश के चलते एक महिला ने रस्सी का फंदा गले में डालकर आत्महत्या कर ली। खेत से वापस लौटे सास ससुर ने महिला को कुंडे पर झूलता हुआ देखकर अन्य लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, पुलिस ने सास ससुर को हिरासत में लिया। वहीं, छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ग्राम सिजौला निवासी काजल की शादी 20 माह पूर्व क्षेत्र के गांव हाजीपुर(बच्चेवाला)निवासी राहुल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही पत्नी पति में विवाद रहने लगा। और महिला अपने मायके चली गई। सोमवार को राहुल अपनी सुसराल से पत्नी को समझा बुझाकर घर ले आया। परिवार के अन्य लोग खेत पर काम करने चले गए। काजल घर में अकेली थी। शाम करीब चार बजे सास ससुर खेत से मजदूरी कर घर लौटे तो उन्होंने कमरे में काजल का शव झूलता मिला। जिसे देख उन्होंने शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को नीचे उतारा। सूचना पर पहुंचे सीओ धामपुर महावीर सिंह राजावत, कोतवाल अजय कुमार मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोतवाल अजय कुमार ने बताया कि मृतक महिला के पिता छोटे ने पति राहुल, जेठ संदीप, जेठानी सोनम, ससुर अतर, सास लीलो देवी और नंदों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सास ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।