{"_id":"5bbf9bc9bdec22501e3ea875","slug":"181539283913-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रहीं थीं मीट की दुकाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना लाइसेंस चल रहीं थीं मीट की दुकाने
Updated Fri, 12 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। एसडीएम ने अवैध रूप से चल रही मीट की दो दुकानों पर छापा मारकर उन्हें सील कर दिया।
एसडीएम डॉ.पंकज कुमार वर्मा ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार के साथ मछली बाजार में छापामारी की। बृहस्पतिवार को एसडीएम ने मछली बाजार में मीट की दो दुकानों पर छापा मारा। दुकानों पर सार्वजनिक रूप से मटन मीट टंगा होने, दुुकान की हालत खस्ताहाल होने तथा बिना लाइसेंस मीट का कारोबार करने को लेकर एसडीएम ने मीट कारोबारियों को जमकर हड़काया। एसडीएम ने दो मीट कारोबारियों के शटर गिरवाकर दुकानें सील कर दीं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार ने बताया कि बन्ने मियां और शहजाद मटन शॉप को एसडीएम के निर्देश पर तत्काल बंद कर एसडीएम द्वारा एडीएम प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों मीट कारोबारियों को पूर्व में लाइसेंस बनवाने तथा दुकानों को नियमानुसार बनवाने को कहा गया था। लेकिन कारोबारियों ने उदासीनता बरती। दुकानदारों ने लाइसेंस प्रक्रिया का आवेदन भी नहीं किया। मछली बाजार में एक अन्य मीट कारोबारी पर भी गाज गिरनी थी। लेकिन छापे के दौरान उसकी दुकान का मरम्मत का काम चल रहा था।