{"_id":"5b71e1e642c79257733b35ac","slug":"181534190054-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर शमी पर धमकी देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेटर शमी पर धमकी देने का आरोप
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। भारती क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पत्नी हसीन जहां के आरोपों से घिरे शमी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शमी के पड़ोसी गांव के किसान ने इसकी शिकायत आनलाइन पोर्टल पर की है। फिलहाल पुलिस ने तहरीर मिलने से इनकार किया है।
आनलाइन की गई शिकायत के मुताबिक डिडौली थानाक्षेत्र के गांव मूंढा इम्मा निवासी अरमान खेती करते हैं। अरमान का आरोप है कि क्रिकेटर मोहम्मद शमी ने व्हाट्सएप ग्रुप हेल्प टूगेदर में उसे जोड़कर इंडिया आकर देख लेने की धमकी दी है। अरमान ने यह भी आरोप लगाया है कि शमी दिल्ली स्थित ललित होटल में बुलाकर जान से मारने की धमकी पहले ही दे चुके हैं। उसने शमी और उसके भाइयों पर फौजदारी के झूठे मामले में फंसाने की साजिश रचने का भी आरोप लगाया है। अरमान ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि क्रिकेटर शमी के खिलाफ उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। अगर किसी ने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है तो मामले की छानबीन की जाएगी।
उधर, व्हाट्सएप ग्रुप हेल्प टूगेदर पर जिस नंबर से धमकी देने की शिकायत अरमान ने अपने तहरीर में की है। वह नंबर ट्रू कॉलर में मोहम्मद शमी के नाम से बता रहा है। आरोप में कितनी सच्चाई है ये जांच के बाद पता चल पाएगा।