फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बिजली विभाग की फर्जी टीम को दौड़ाकर पीटा, अफरातफरी

बिजली विभाग की फर्जी टीम को दौड़ाकर पीटा, अफरातफरी

Sun, 12 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
बिजली विभाग की फर्जी टीम को दौड़ाकर पीटा, अफरातफरी
अमरोहा। बिजली विभाग के उत्पीड़न से परेशान मोहल्ला मोहम्मदी सराय के उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग की फर्जी टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कपड़े तक फाड़ दिए। जिससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। खुद को बिजली विभाग के अधिकारी बताकर बिजली चोरों और उपभोक्ताओं से अवैध वसूली करते थे। वहीं बिजली विभाग भी हरकत में आ गया है। फर्जी बिजली कर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बिजली विभाग की पांच सदस्य टीम शहर के मोहल्ला मोहम्मदी सराय और घेर पछैयां पहुंची और बिजली चेकिंग शुरू कर दी। कई लोगों की बिजली चेकिंग कर अवैध वसूली शुरू कर दी। जिससे मोहल्ले के लोगों को टीम पर फर्जी होने का शक गहरा गया। एकत्र भीड़ ने आईडी कार्ड पूछा तो वह बगले झांकने लगे। लोगों ने एसडीओ को फोन कर टीम के बारे में जानकारी हासिल की तो उन्होंने बिजली कर्मचारियों द्वारा चेकिंग नहीं कराने की बात कही। एसडीओ की बात सुनकर लोगों का गुस्सा भड़क गया। फर्जी बिजली कर्मचारियों का घेराव कर लिया। देखते ही देखते टीम में मौजूद फर्जी बिजली कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और कपड़े फाड़ दिया। मोहल्ला वासियों ने पुलिस को सूचना दे दी, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही फर्जी बिजली कर्मी भाग निकले।
विज्ञापन

------
फर्जी बिजली कर्मियों का गैंग कई दिनों से शहर में घूम रहा है। जो लोगों से अवैध वसूली करते हैं। शनिवार केे भी मोहल्ला मेहंमदी सराय में फर्जी बिजली टीम की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है। ऐसे लोगों की पहचान कराकर कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- नरेश कुमार, एसडीओ शहर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed