फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दो पक्षों में लाठी-डंडे चले

दो पक्षों में लाठी-डंडे चले

Sat, 09 Jun 2018 12:25 AM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
दो पक्षों में लाठी-डंडे चले
दो पक्षों में लाठी-डंडे चले
विज्ञापन

हल्दौर। मोहल्ला रईसान में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर चाकू और लाठी-डंडे चले। इस विवाद में दो लोग चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी के निर्देश पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी थाने में विरोधी पक्ष के खिलाफ घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट करने की तहरीर दी।
मोहल्ला रईसान निवासी अक्षय कश्यप, उसके पड़ोसी वैभव चौहान के बीच तीन माह से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था। मोहल्लेवासियों के अनुसार बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर चाकू और लाठी-डंडे चले। इस विवाद में एक पक्ष के अक्षय कुमार कश्यप, उसका साथी विपिन कुमार चाकू लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

विवाद के दौरान मोहल्ले में भगदड़ मच गई। सूचना पर सीओ सदर गजेंद्र पाल सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने अक्षय को मेरठ रेफर कर दिया। जबकि विपिन का उपचार हल्दौर के सीएचसी में चल रहा है। सीओ सिटी के निर्देश पर पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर वैभव प्रताप, लव प्रताप, शिवा चौहान, अंकित चौहान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। चारों आरोपी फरार है। दूसरे पक्ष ने भी घर में घुसकर महिलाओं के साथ बदसलूकी करने, मारपीट करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। उधर, थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि चारों फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed