फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की बैठक में उठाई मांग

अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की बैठक में उठाई मांग

Fri, 01 Jun 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 01 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की बैठक में उठाई मांग
शमशीद हत्याकांड की हो निष्पक्ष जांच
विज्ञापन

नांगलसोती। अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की बैठक में दिनौड़ा में शमशीद हत्याकांड की पुलिस से निष्पक्ष जांच कर जल्द खुलासे की मांग की गई। किसान मजदूर सभा ने दो जून को नगीना तहसील पर धरना प्रदर्शन में पहुंचने का किसानों से आह्वान किया। गांव दिनौड़ा में बुधवार को अखिल भारतीय किसान मजदूर सभा की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष शमशाद हुसैन ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों का शोषण किया जा रहा है। दो जून को किसानों, मजदूरों की समस्याओं को लेकर नगीना तहसील पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने दिनौड़ा में 30 अप्रैल 2018 को शमशीद हत्याकांड की पुलिस से निष्पक्ष जांच कर जल्द खुलासे की मांग की। अतर सिंह की अध्यक्षता, नफीस कुरैशी के संचालन में आयोजित बैठक में अब्दुल कादिर, नसीम अहमद, अब्दुल रज्जाक, जगराम, साबिर, असगर, हनीफ, आरिफ, खुर्शीद अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed