{"_id":"5b0efbc64f1c1ba86e8b57fd","slug":"181527708614-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने शुरू की जांच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ ने शुरू की जांच
Updated Thu, 31 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद। महिला आरक्षी के आवास पर युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में विवेचना अधिकारी सीओ ने जांच शुरू कर दी है। उधर युवती के कथित प्रेमी को नजीबाबाद पुलिस ने सक्षम न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। मृतका के पिता ने प्रेमी के खिलाफ पुत्री को खुदकुशी के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अरूण कुमार सिंह ने थाना परिसर में महिला आरक्षी के आवास पर मंगलवार की तड़के युवती द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने के मामले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को सीओ ने घटनास्थल पहुंचकर घटना से जुड़े एक-एक बिंदुओं की बारीकी से जांच की। उधर युवती के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मृत्यु होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर शाम युवती के परिजन उसका शव लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गए।
युवती के पिता अघोईवाला देहरादून निवासी राकेश कुमार ने युवती के कथित प्रेमी के खिलाफ पुत्री को आत्महत्या के लिए उकसाने सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी युवक शिवलोक कॉलोनी देहरादून निवासी मो.जावेद को बुधवार सक्षम न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। गौरतलब है कि युवती का कथित प्रेमी मो.जावेद उसे 26 मई को बहला फुसलाकर भगा ले गया था। देहरादून पुलिस की निशान देही पर प्रेमी युगल को 28 मई की देर रात नजीबाबाद रेलवे स्टेशन के निकट से पकड़ा गया था। युवती ने नजीबाबाद थाने में महिला आरक्षी के कमरे पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।