फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाइक सेसे युवती की मौत

बाइक सेसे युवती की मौत

Sat, 14 Apr 2018 12:16 AM IST
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
बाइक सेसे युवती की मौत
नहटौर। बहन को लगन का सामान दिलाकर लौटते समय बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बहन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई को गंभीर रूप से घायल हो गया। भाई बहन को लगन का सामान दिलाकर बाइक से ला रहा था।
विज्ञापन

गांव मंडौरा बिप निवासी तारा सिंह की पुत्री कांता का 15 अप्रैल को लगन जाना था। बताया जाता है कि वह अपने भाई दिनेश के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की शाम नहटौर से अपने घर जा रही थी। गांव के समीप ईंट भट्ठे के पास अचानक बाइक पलट गई। कांता की गर्दन में एक कटे हुए पेड़ की नुकीली जड़ जा घुसी। अधिक खून बहने से कांता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि भाई भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे धामपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। युवती की मौत होने से शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। जिस बाइक को भाई चला रहा था, वह बाइक बहन के लगन रिश्ते में देने के लिए ली थी। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed