फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कुकर्म को छुपाने के लिए कर दी लविश की हत्या

कुकर्म को छुपाने के लिए कर दी लविश की हत्या

Sat, 24 Mar 2018 02:07 AM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
कुकर्म को छुपाने के लिए कर दी लविश की हत्या
ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन

अमरोहा। बीकॉम के छात्र ने दुष्कर्म को छुपाने के लिए गला दबाकर कक्षा छह के छात्र की हत्या की थी। साथ ही लाश को गन्ने के खेत में छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी छात्र को एक निजी डिग्री कालेज में पेपर देते समय गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी पर हत्या के अलावा पाक्सो लगाया है।

शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में छात्र हत्याकांड का खुलासा करते हुए एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी कक्षा छह का छात्र बुधवार की शाम गांव के निकट साथियों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। तभी से वह लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। रात को करीब नौ बजे छात्र का शव गन्ने के खेत में अर्धनग्न हालत में मिला था। पोस्टमार्टम में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या होने की पुष्टि हुई। छात्र के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर सीओ अजय कुमार के निर्देशन में पुलिस को वारदात के खुलासे के लिए लगाया गया। इसके बाद ग्रामीणों से पूछताछ और परिजनों के सहयोग से श्रीकांत का नाम पुलिस के सामने आया। पुलिस ने पूछताछ के लिए आरोपी श्रीकांत को शहर के एक डिग्री कालेज में बीकॉम का पेपर देते हुए गिरफ्तार किया। गहनता से पूछताछ की गई। इसके बाद आरोपी ने वारदात को कबूला। एसपी के मुताबिक श्रीकांत मासूम छात्र को बहला फुसला कर ईख के खेत में ले गया, जहां उसने छात्र के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed