फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उप डाकघर में गबन में तीन कर्मचारी सस्पेंड, जल्द होगी रिपोर्ट

उप डाकघर में गबन में तीन कर्मचारी सस्पेंड, जल्द होगी रिपोर्ट

Sat, 15 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
उप डाकघर में गबन में तीन कर्मचारी सस्पेंड, जल्द होगी रिपोर्ट
उप डाकघर नगीना में लाखों रुपये के गबन का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर।
उप डाकघर नगीना में हुई लाखों रुपये के गबन में पूर्व पोस्टमास्टर (डाकपाल) समेत तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। मुख्य डाक अधीक्षक की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी चल रही है। उधर, इस मामले में अब तक 47 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है।
दस जुलाई को उप डाकघर नगीना में उपभोक्ताओं की शिकायत के बाद लाखों रुपये का गबन सामने आया था। सोमवार को ही मामले की जांच के लिए टीम भी भेजी गई थी। गबन का आरोप चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नईम अहमद पर है। कर्मचारी ने उपभोक्ताओं को कमीशन का लालच देकर जाल में फंसाया था। उपभोक्ताओं कर्मचारी के घर जाकर भी अपने रुपये जमा करते थे। इस का फायदा उठा कर्मचारी ने लाखों रुपये का गबन किया है। गबन के मामले में प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए उप डाकपाल खानचंद, पूर्व में डाकपाल रहे सुनील कुमार और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नईम अहमद को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

मुख्य डाक अधीक्षक एसपी वर्मा ने बताया कि मामले में तीन कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। उप डाकघर में करीब 32 हजार खाते है। कितनों में गड़बड़ी हुई है? जांच पूरी होने के बाद इसका पता चलेगा। फिलहाल 47 लोगों ने अब तक इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed