फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आपसी झगड़े के बाद कार से कुचलकर मौत के घाट उतारा

आपसी झगड़े के बाद कार से कुचलकर मौत के घाट उतारा

Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
आपसी झगड़े के बाद कार से कुचलकर मौत के घाट उतारा
मामूली विवाद में युवक को कार से कुचलकर मार डाला
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)।
आपसी झगड़े के बाद तीन युवकों ने कार से कुचलकर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक गंभीर घायल हो गया। उसे मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
सोमवार को गांव चेलापुर निवासी महेश कुमार के यहां देवता पूजन कार्यक्रम था। इसमें काफी रिश्तेदार आए हुए थे। शाम करीब चार बजे खाना खाने के बाद अमरोहा जनपद के थाना धनौरा के गांव ताजपुर निवासी प्रमोद यादव, प्रशांत यादव के अलावा गांव सैड़कपुर निवासी दीपक, मुरादाबाद जनपद के गांव ध्यानपुरा निवासी अशोक व नूरपुर के गांव सैदपुर निवासी अनुज कुमार एक कार में सवार होकर नूरपुर आ गए। मुरादाबाद मार्ग पर पांचों में किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। हंसुपुरा तिराहे के पास प्रमोद व प्रशांत कार से नीचे उतर गए।
विज्ञापन

उधर, झगड़े से गुस्साए कार में सवार दीपक, अनुज व अशोक ने सड़क पर खड़े प्रमोद व दीपक के ऊपर कार चढ़ा दी। प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रशांत गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद तीनों कार लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए परिजन उसे मुरादाबाद ले गए। पुलिस ने हत्या के एक आरोपी दीपक को हिरासत में ले लिया है। पिता विजेंद्र सिंह की ओर से अनुज, दीपक, व अशोक के विरुद्घ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुमार ने बताया कि प्रमोद की तीन माह पूर्व ही शादी हुई थी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम है। पुलिस की गिरफ्त में आया दीपक सीआरपीएफ में सिपाही बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed