{"_id":"594595fb4f1c1b4c338b460b","slug":"181497732603-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनोई ने की अवैध संबन्धों में बाधक बने साले की हत्या:","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहनोई ने की अवैध संबन्धों में बाधक बने साले की हत्या:
Updated Sun, 18 Jun 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहनोई ने की अवैध संबंधों में बाधक बने साले की हत्या
अमरोहा।
मुरादाबाद के लाकड़ी फाजलपुर निवासी युवक शैलेष हत्याकांड का नौगावां थाना पुलिस ने चौबीस घंटे में खुलासा कर दिया है। बहनोई ने ही अपने साथियों के साथ अवैध संबंधों में बाधक बने अपने साले की हत्या की थी। पुलिस ने बहनोई और उसके दो दोस्तों के अलावा पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त लोहे की राड भी बरामद कर ली है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता के दौरान हत्याकांड का खुलासा किया।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र व अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश सिंह ने शनिवार की दोपहर दो बजे पुलिस कार्यालय सभागार में युवक की हत्या का खुुलासा किया। बता दें कि मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के लाकड़ी फाजलपुर गांव निवासी युवक शैलेष (32) की बृहस्पतिवार को हत्या कर दी गई थी। इसी दिन देर रात नौगावां सादात थाना क्षेत्र में धनौरा मार्ग पर भैंड़ा भरतपुर अड्डे के निकट सड़क किनारे जंगल में शैलेष का शव मिला था। शव के पास ही मृतक की बाइक भी खड़ी मिली। सिर पर गहरा जख्म का निशान था। नौगांवा थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। बकौल एसपी मृतक शैलेष की पत्नी पिंकी के असमोली निवासी राजीव से अवैध संबंध थे। राजीव मृतक शैलेष का सगा बहनोई है। शैलेष को बहनोई राजीव व पत्नी पिंकी के संबंधों की जानकारी थी। वह अवैध संबंधों में बाधक बना हुुआ था। शैलेष को रास्ते से हटाने के लिए बहनोई राजीव ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर शैलेष की हत्या की। हत्याकांड की योजना में पत्नी पिंकी भी शामिल थी। सिर में लोहे की ऐंगल से वार किया गया था। नौगावां थाना प्रभारी अजय कुमार गौतम व वरिष्ठ उप निरीक्षक नवाब सिंह ने हत्याकांड का मुख्य आरोपी राजीव, मृतक की पत्नी पिंकी, बबलू पुत्र राम सिंह, दीक्षांत शर्मा उर्फ डीके उर्फ छोटू पुत्र योगेश निवासी असमोली जनपद संभल को गिरफ्तार कर लिया। इनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे के दो ऐंगल, खून से सनी मृतक की टी शर्ट, सेंट्रो कार बरामद कर ली। एसपी व एएसपी ने टीम की पीठ थपथपाते हुए पुरस्कार की घोषणा की।
पैसे लाने के बहाने बुलाया था
नौगावां सादात थाने के वरिष्ठ उप निरीक्षक नवाब सिंह ने बताया कि राजीव अपने साले शैलेष को रास्ते से हटाने के लिए काफी समय से योजना बना रहा था। उसने शैलेष से यह कहा था कि धनौरा में नवनीत नाम के शख्स पर पैसे हैं। तुम मेरे दोस्त के साथ धनौरा से पैसे ले आओ। दोस्त तुमको संभल चौराहा पर मिलेगा। पैसे लाने की एवज में तुमको मजदूूरी मिलेगी। बहनोई के बुलाने पर शैलेष धनौरा के लिए चला था।
विज्ञापन
संभल चौराहा पर मिला था बहनोई का दोस्त
लाकड़ी फाजलपुर गांव के युवक शैलेष के बहनोई असमोली निवासी राजीव की गांव के ही बबलू व दीक्षांत शर्मा उर्फ डीके उर्फ छोटू से दोस्ती है। राजीव ने दोस्त बबलू को संभल चौराहा पर भेजा था। कहा था कि यहां पर उसका सगा साला शैलेष मिलेगा। वह बाइक लेकर आ रहा है। उसकी हत्या करनी है। उसे लेकर धनौरा मार्ग पर चलो। इसके बाद हत्या की योजना बना कर युवक को मौत के घाट उतार दिया।
एलआईसी सुपरवाइजर है बहनोई
पुलिस के अनुसार शैलेष की पत्नी पिंकी के पति के बहनोई राजीव से 11 माह से अवैध संबंध थे। उसने राजीव आर्थिक हैसियत को देखकर उससे शादी की इच्छा जाहिर की। राजीव एलआईसी में सुपरवाइजर है। राजीव ने भी शादी का आश्वासन दिया और शैलेष की हत्या के बाद साथ रहने को कहा।
रास्ते में घेर कर मारा था
शैलेष को यह जानकारी नहीं थी कि उसकी हत्या की साजिश रची गई है। वह बहनोई के दोस्त बबलू के साथ बाइक से धनौरा से लौट कर आ रहा था। इधर राजीव व दीक्षांत शर्मा उर्फ डीके उर्फ छोटू सेंट्रो कार से पीछे लगे थे। साजिश के तहत धनौरा मार्ग पर भैंडा भरतपुर मोड पर बबलू ने बाइक रोक ली। यहां घेर कर राजीव ने दोस्तों संग मिल कर साले पर लोहे की ऐंगल से वार कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई।
बबलू की आईडी से हत्यारों तक पहुंची पुलिस
बृहस्पतिवार की रात नौगावां सादात थाना क्षेत्र में शैलेष की हत्या करके मृतक के बहनोई व दोस्त भाग गए। मौका-ए-वारदात से बबलू का पहचान पत्र मिला। यहीं से पुलिस को हत्या का सुराग मिल गया। इसके जरिए पुलिस उस तक पहुंची। पुलिस ने बबलू को उठा कर पूछताछ की तो तार से तार जुड़ते गए और हत्याकांड का खुलासा हो गया। वहीं बबलू से पूछताछ के बाद मोर्चरी पर पहुंचे बहनोई राजीव पर पुलिस ने निगाहें गढ़ा दी। साक्ष्य जुटाने के बाद हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया।