फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नया गांव में युवक की लाठी डंडो व धारदार हथियार से हत्या

नया गांव में युवक की लाठी डंडो व धारदार हथियार से हत्या

Sat, 09 Mar 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
नया गांव में युवक की लाठी डंडो व धारदार हथियार से हत्या
युवक की धारदार हथियार से हत्या
विज्ञापन

बिजनौर। नया गांव में चकरोड के विवाद में एक युवक की लाठी-डंडो और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। विवाद में कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को मेरठ रेफर किया गया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव राधोरामपुर उर्फ नया गांव निवासी बलजीत व सत्यवीर में चकरोड की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद के चलते सत्यवीर पक्ष के सत्यवीर, प्रशांत, दयाराम सिंह, संजीव अन्नु उर्फ आरुनी, योगेंद्र उर्फ बबलू ने शुक्रवार रात बलजीत के घर पर धावा बोल दिया। लाठी-डंडो से बलजीत और उसके परिजनों के साथ मारपीट की गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्ष रात में ही आमने सामने आ गए। दोनों में लाठी-डंडे और धारदार हथियार चले। बलजीत, राजवीर और भारत सिंह को घेराबंदी कर मारपीट की गई। मौके पर उपस्थित लोगों ने तीनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने राजवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। भारत की हालत गंभीर देख उसे मेरठ रेफर किया गया। उधर, जगराम की ओर से शहर कोतवाली में सत्यवीर, दयाराम, योगेंद्र, प्रशांत, संजीव, आरुनी उर्फ अन्नु के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। सीओ सिटी अरुण कुमार ने एसपी संजीव त्यागी को बताया कि मारपीट में दूसरे पक्ष के भी कई लोग घायल हुए है। एसपी ने दूसरे पक्ष की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज कराने के सीओ को निर्देश दिए। उधर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर और सीने में चोट के कारण राजवीर की मौत की पुष्टि हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed