फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लाइनमैन के साथ

लाइनमैन के साथ

Sun, 17 Jun 2018 12:24 AM IST
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
लाइनमैन के साथ
स्योहारा। बिजली न आने से नाराज ग्रामीणों ने बिजली घर जाकर एसएसओ और लाइनमैन के साथ मारपीट की। लाइनमैन को जबरदस्ती उठा कर ले गए और चलती लाइन पर बिजली का खंभे पर चढ़ाने का प्रयास किया। किसी के द्वारा बिजलीघर को सूचना देने पर शट डाउन दिया गया। यदि शट डाउन नहीं दिया जाता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। एसएसओ व लाइनमैन ने पुलिस में तहरीर देकर मारपीट करने, जबर्दस्ती उठकर ले जाने, चलती लाइन पर खंभे पर चढ़ाने तथा आफिस में रखे लोगसीट पेपर फाड़ देने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

गांव उमरपुर खादर में 33/11केवी बिजलीघर से जमापुर फीडर जुड़ी हुई है। 20 घंटे से जमापुर फीडर पर बिजली नहीं आ रही थी। इससे नाराज जमापुर के कुछ लोग उमरपुर बिजली घर पर आए और वहां तैनात एसएसओ विनीत कुमार तथा लाइनमैन संजीव कुमार के साथ मारपीट की। एसएसओ विनित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बीती शुक्रवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे गांव जमापुर के राजेंद्र सिंह, दिलावर सिंह, सलीम , निसार अहमद , सद्दाम हुसैन आदि ने बिजली घर पर आकर ड्यूटी कर रहे एसएसओ विनीत कुमार व लाइनमैन संजीव कुमार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के बाद उक्त लोग लाइनमैन संजीव कुमार को गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। आरोप है उक्त लोगों ने लाइनमैन संजीव कुमार को विद्युत पोल पर चढ़ा दिया। इससे कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। किसी ने इसकी सूचना देेेकर शट डाउन ले लिया ।इसके कारण बड़ा हादसा टल गया। हादसे से गुस्साएं विद्युत विभाग के कर्मचारी थाने पहुंच गये ।उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर उमरपुर के ग्रामीण चुन्नू खां, आरिफ खां, मोहम्मद आलम आदि का कहना है कि बिजलीघर पर तैनात अधिकांश कर्मचारी हमेशा नशे में रहते हैं, आये दिन कोई न कोई ड्रामा करते है। रात में बिजली आने के बाद भी बिना किसी कारण के सट डाउन लेकर ग्रामीणों को परेशान करते हैं। थानाध्यक्ष अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि तहरीर में घटना को बढ़ा चढ़ा कर बताया गया था। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो तहरीर देने वालों ने आपस में समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed