{"_id":"5b1195684f1c1ba56e8b5bb6","slug":"171527879016-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदद के बाद शातिर युवक ने बदल लिया था कार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदद के बाद शातिर युवक ने बदल लिया था कार्ड
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद/भागूवाला। एटीएम कार्डधारक का कार्ड बदलकर उसके खाते से हजारों रुपये निकाल लिए गए। ठगी का शिकार होने के बाद कार्डधारक ने पुलिस और बैंक अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की।
भागूवाला के निकट स्थित गांव काशीरामपुर निवासी मो.वसीम बृहस्पतिवार को नजीबाबाद आया था। दोपहर करीब ढाई बजे वसीम राजकीय महिला चिकित्सालय के सामने स्थित एटीएम बूथ से धनराशि निकालने पहुंचा। कई बार कोशिश करने पर भी जब कार्ड लगाने पर एटीएम मशीन से धनराशि प्राप्त नहीं हुई, तो वसीम ने पास खड़े युवक से मदद ले ली। युवक ने वसीम को 40 हजार रुपये निकालकर दिए। मगर शातिर युवक ने कार्ड बदल दिया।
वसीम के धनराशि लेकर चले जाने के बाद शातिर युवक ने कार्ड का इस्तेमाल कर वसीम के खाते से 86 हजार रुपये साफ कर दिए। मोबाइल पर खाते से धनराशि निकासी का मैसेज आने पर वसीम के होश फाख्ता हो गए। उसने एसबीआई बैंक से स्टेटस निकलवाकर कार्ड बदलकर धनराशि से 86 हजार रुपये निकाल लिए जाने की जानकारी पुलिस एवं बैंक अधिकारियों को देते हुए धनराशि वापस लौटवाने और आरोपी की धरपकड़ कर कार्रवाई करने की मांग की।