{"_id":"5a47d3fc4f1c1b6a118bae15","slug":"171514656764-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोक में जा रहा था गांव मथुरापुरमोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोक में जा रहा था गांव मथुरापुरमोर
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद। दिल्ली का एक परिवार नेशनल हाईवे पर हादसे का शिकार हो गया। गांव दाउदपुर नन्हेड़ा के निकट हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार पलटने से कार में सवार दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए, जबकि एक बालिका बाल-बाल बच गई।
दिल्ली निवासी चांदनी और रूबी के गांव मथुरापुरमोर निवासी दादा का निधन हो गया था। शनिवार सुबह चांदनी अपने पति हरेंद्र सिंह और रूबी अपने पति विजयराज के साथ कार से शोक में शामिल होने कार से नजीबाबाद के गांव मथुरापुरमोर जा रही थीं। नजीबाबाद-बिजनौर मार्ग पर गांव दाउदपुर नन्हेड़ा के निकट हाईवे पर गड्ढों से कार को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई। कार एक पेड़ से टकराते हुए पलट गई। हादसे में कार में सवार हरेंद्र सिंह (28), चांदनी (24), विजयराज बिष्ट (31) एवं रूबी (30) घायल हो गए। कार में सवार एक बालिका सकुशल बच गई। सभी घायलों को समीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया।