फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वांटेड अपराधी को पकड़ने का दबाव, ससुर कारोबारी को पुलिस ने उठाया

वांटेड अपराधी को पकड़ने का दबाव, ससुर कारोबारी को पुलिस ने उठाया

Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
वांटेड अपराधी को पकड़ने का दबाव, ससुर कारोबारी को पुलिस ने उठाया
नजीबाबाद। एक वांटेड अपराधी को पकड़ने के दबाव में पुलिस एक कारोबारी को थाने ले गई। विरोध में कारोबारियों ने स्टेशन रोड स्थित नजीबुद्दौला मार्केट बंद कर दिया।
विज्ञापन

साहनपुर निवासी वांटेड अपराधी सलाउद्दीन काफी समय से फरार चल रहा है। वर्तमान में हर्सवाड़ा में रह रहे सलाउद्दीन के न मिलने पर पुलिस नजीबुद्दौला मार्केट के कारोबारी फरार अपराधी के ससुर गुड्डू को थाने ले गई। कारोबारी गुड्डू का कहना था कि उसका अपराधी प्रवृति दामाद से कई सालों से संबंध नहीं हैं। उसकी पुत्री भी कई वर्षों से अपराधी के साथ नहीं रहती। पुलिस द्वारा कारोबारी को थाने ले जाने पर व्यापारी नेता एवं गुड्डू के भाई नईम टाटा, शिव कुमार माहेश्वरी, मो. राशिद, शाहिद सिद्दीकी, मोबीन, दीपक जैन, शेर अली, सोनू, नानक चंद आढ़ती, मो. ताज, मो. रफी सहित अनेक कारोबारी थाने पहुंचे। कारोबारियों द्वारा अपराधी सलाउद्दीन से ससुर गुड्डू के संबंध न होने की जानकारी पर भी पुलिस ने गुुड्डू को थाने बैठाए रखा। निर्दोष कारोबारी को जबरन थाने में बैठाने के विरोध में कारोबारियों ने स्टेशन रोड स्थित नजीबुद्दौला मार्केट बंद कर दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस ने कारोबारी को छोड़ दिया। जब जाकर कारोबारियों ने बाजार खोल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed