फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टांडा माईदास गांव में पुलिस का घर में बंद करके लाठी डंडो से पीटा

टांडा माईदास गांव में पुलिस का घर में बंद करके लाठी डंडो से पीटा

Sat, 10 Nov 2018 12:23 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
टांडा माईदास गांव में पुलिस का घर में बंद करके लाठी डंडो से पीटा
टांडा माईदास गांव में पुलिस का घर में बंद करके लाठी डंडो से पीटा
विज्ञापन

रायपुर सादात/ कोतवाली देहात। गांव टांडा माईदास में दो पक्षों के बीच विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस को एक पक्ष के दलितों ने घर में बंधक बनाकर पीटा। थाने से पहुंची पुलिस फोर्स ने पुलिस को बंधन मुक्त कराया। इस घटना से गांव में हड़कंप मचा रहा। पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। कई लोगों को रिपोर्ट में अज्ञात दर्शाया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद गांव से तमाम लोग फरार हो गए हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक रायपुर सादात थाना क्षेत्र के गांव टांडा माईदास के मोहल्ला सुजापुर गढ़ी निवासी सुनील, मनीराम व रामलाल, छत्रपाल, रामेश के परिवारों के बीच कई दिनों से विवाद चल रहा था। बृहस्पतिवार की रात रामेश पक्ष ने सुनील के घर पर हमला बोल दिया। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर राजेश पक्ष के लोग फरार हो गए। शुक्रवार की सुबह सुनील का पुत्र मौसम रामेश के घर के सामने निकल रहा था। परिजनों ने उसे दबोच लिया व जमकर पीटा। दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई। सूचना पर दरोगा बृजराज, दो पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखकर दोनों पक्ष अपने घरों में चले गए। महिलाओं ने रास्ता रोककर पुलिस के साथ खूब गाली गलौज की। पुलिस रामेश, रामलाल के घर पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को घर में बंद करके दरवाजे में ताला लगा दिया। छत से भी लोग घर के अंदर आ गए। घर में बंद करके पुलिस को लाठी-डंडों से पीटा। आसपास काफी लोग इकट्ठा हो गए, पर किसी ने भी पुलिस को लोगों के चंगुल से नहीं छुड़ाया। दरोगा बृजराज ने डायल 100 के अलावा थाने को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी, पुलिसकर्मी सोबरन का मोबाइल छीनकर भाग गए। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर पुलिस को बंधनमुक्त कराया। पुलिस ने कई घरों की तलाशी ली। रामलाल व एक महिला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस घटना से गांव में अफरातफरी मची रही। इस मामले में दरोगा बृजराज ने नगीना देहात थाने में गांव टांडा माईदास निवासी रामलाल, रामेश, छत्रपाल, राजेश उर्फ धन्नू, सुशील, अनिल, सोनू , मोनू, गोलू, संजय विक्की निवासी गांव मोल्हड, कोमल निवासी गांव गगोड़ा शेख समेत कई अज्ञात महिला व पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तमाम लोग फरार हो गए हैं। थानाध्यक्ष नगीना देहात सुरेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed