{"_id":"5ba7dcb1867a55019f2c91cf","slug":"161537727665-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत आशीष की बरामदगी के लिए लगाया जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत आशीष की बरामदगी के लिए लगाया जाम
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर। अपहृत आशीष त्यागी की सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर रविवार की दोपहर परिजनों ने ग्रामीणों के साथ नगीना चौक पर जाम लगा कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। सीओ महावीर सिंह रजावत ने लोगों को समझाबुझाकर जाम को खुलवाया। भरोसा दिया कि घटना में शामिल कोई भी आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।
अपहृत आशीष त्यागी के परिजन ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर नगीना चौक पर पहुंचे और सकुशल बरामदगी की मांग को लेकर हाईवे 74 पर जाम लगा दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आशीष का अपहरण हुए दो दिन हो गए है। पर पुलिस अभी तक किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंची है। किसी भी नामजद आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुत्र के लेकर उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है। सूचना पर कोतवाल संजय कुमार पांचाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और समझा कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। कुछ ही देर के बाद सीओ महावीर सिंह रजावत भी मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तार कर अपहृत को जल्द बरामद करने का भरोसा देकर जाम को खुलवाया। प्रदर्शनकारियों में आशीष के पिता युद्धवीर सिंह, ललित कुमार, वीरेंद्र कुमार, महावीर सिंह, कृपाल सिंह, मोहित कुुमार, नरेंद्र कुमार आदि शामिल रहे। उधर, जाम के लगने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आवागमन सुचारु कराया।
रिपोर्ट में छह नामजद , आठ अज्ञात शामिल
युद्धवीर सिंह की ओर से पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में छह आरोपी नामजद और आठ अज्ञात में शामिल है। नामजद आरोपियों में शक्तिनगर धामपुर निवासी बंटी चौहान व दीपक चौहान, टीचर्स कालोनी निवासी खेमचंद, भवित, शिवाकर चिकारा, रजत बैनियाल शामिल है। कोतवाल का कहना है कि पुलिस ने नामजद आरोपियों में से खेमचंद को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में उससे पूछताछ शुरू कर दी है।