फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   युवक के खिलाफ प्रेमिका को हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

युवक के खिलाफ प्रेमिका को हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज

Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
युवक के खिलाफ प्रेमिका को हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज
शेरकोट। महिला ने एक युवक पर बेटी को हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी युवक घर छोड़कर फरार है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला पुलिस में दर्ज मुकदमे में बताया कि वह मेहनत मजदूरी कर अपने दो बेटियों का पोषण कर रही है। बड़ी बेटी गांव में चूल्हा चौका करती है। जबकि छोटी बेटी घर पर ही रहती थी। शुक्रवार को छोटी बेटी अकेली थी। बड़ी बेटी अपना काम करने के लिए गई थी। जब काम करके घर लौटी तो उसकी छोटी बहन फोन पर बात करते हुए रो रही थी। बड़ी बहन को देखकर उसने फोन काट दिया। बड़ी बहन ने रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह मुहल्ला के एक युवक से प्यार करती है। वह काफी दिनों से उसे निकाह करने का धोखा देता आ रहा है। अब उसने फोन पर निकाह करने से साफ मना कर दिया। युवक की बातों से आहत युवती आपा खो बैठी। वह भागकर कमरे में गई और केरोसिन छिड़कर खुद को आग लगा ली। आनन फानन में उसे दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया। झुलसी हालत में एंबुलेंस से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे बाहर रेफर कर दिया गया। रास्ते में युवती ने दम तोड़ दिया। मृतका की मां शाहजहां ने आरोपी युवक के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, थानाध्यक्ष शरद पवार का कहना है कि मृतक की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

अरमान, धीरेंद्र चौहान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed