फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   पानी को लेकर हुए विवाद में चली गोली से महिला की मौत

पानी को लेकर हुए विवाद में चली गोली से महिला की मौत

Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 02 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
पानी को लेकर हुए विवाद में चली गोली से महिला की मौत
चांदपुर/बास्टा। बास्टा क्षेत्र के गांव महमूदपुर में खेत में पानी देने को लेकर तेहरे और चचेरे भाइयों के विवाद में महिला की गोली मार कर हत्या कर हत्या कर दी र्गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी लोकेंद्र सिंह और जबर सिंह उर्फ कालू तेहरे और चचेरे भाई हैं। खेत पर दोनों का साझे का नलकूप है। बृहस्पतिवार की शाम दोनों में खेत में पहले पानी देने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजकुमार सिंह के मुताबिक लोकेंद्र के तेहरे भाई जबर सिंह ने विवाद के चलते उसके भतीजे आकाश के साथ भी मारपीट की थी। इसके बाद जबर सिंह अपने घर आ गया तथा घर से तमंचा लेकर खेत पर जा रहा था। गांव के बाहर ही खेत से लौटते हुए लोकेंद्र, उसकी पत्नी चंचल एवं भतीजा आकाश मिल गए। जबर सिंह ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया। गोली लोकेंद्र की पत्नी चंचल को लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार हो गया है उसकी तलाश की जा रही है। उधर, महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पति लोकेंद्र ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed