{"_id":"5b09b30a4f1c1baf6e8b4cad","slug":"161527362314-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिशन को लेकर विवाद तूल पकड़ने लगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुरानी रंजिशन को लेकर विवाद तूल पकड़ने लगा
Updated Sun, 27 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर। कस्बा झालू में पुरानी रंजिशन को लेकर विवाद तूल पकड़ने लगा है। अपने भाई के घर से लौट रहे एक युवक को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। युवक के शोर मचाने पर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मोहल्लेवासियों को अपनी ओर आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया। पीड़ित के भाई ने चार लोगों के खिलाफ थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है।
कस्बा झालू के मोहल्ला मौलवियान निवासी शमीम देहरादून में पेंटिंग का काम करता है। कुछ दिन पूर्व से वह अपने घर आया हुआ है। उसके पड़ोसी भाई नसीम की पत्नी काफी दिनों से अधिक बीमार चल रही है। इसका उपचार बिजनौर में चल रहा था। उसकी बीमारी में सुधार आने के बाद परिजन उसे अपने घर ले आए। शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे शमीम अपने पड़ोसी भाई की बीमार पत्नी की तबीयत की जानकारी लेकर अपने घर लौट रहा था। आरोप है कि उसके घर से बाहर निकलने के कुछ दूरी पर शमीम को घेर लिया। विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर पड़ोसियों को अपनी ओर आता देख आरोपी ने जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली लगने से शमीम का हाथ बुरी तरह घायल हो गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए बिजनौर भिजवाया। पीड़ित के भाई नदीम ने थाने पहुंचकर पुलिस को चार लोगों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। नगरवासियों के अनुसार दोनों पड़ोसियों का काफी समय से विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर शुक्रवार की शाम भी दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले थे। इसमें दूसरे पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया था । घायलों को सीएचसी भिजवाया था। उधर थाना प्रभारी सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि दोनों पक्षों की तहरीर पर दोनों पक्ष के आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।