फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नौ लाख की चोरी में पुलिस ने दो हजार रूपये की बरामदगी की

नौ लाख की चोरी में पुलिस ने दो हजार रूपये की बरामदगी की

Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
नौ लाख की चोरी में पुलिस ने दो हजार रूपये की बरामदगी की
अफजलगढ़। पुलिस ने गांव खुशहालपुर में नौ लाख की हुई चोरी का खुलासा करते हुए घटना में लिप्त एक आरोपी को दबोच लिया है। आरोप है कि पुलिस ने दो आरोपियों को राजनीतिक दबाव के चलते बचा दिया। एसपी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच धामपुर कोतवाल को सौंपी है।
विज्ञापन

गांव में दो सप्ताह पहले चोरों ने ऋषि कुमार के घर में कुंबल लगाकर नौ लाख रुपये की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपी संजय को दबोच लिया। बरामदगी के नाम पर पुलिस ने आरोपी से दो हजार रुपये की रकम बरामद दिखाई। आरोप है कि पुलिस ने चोर में संलिप्त दो आरोपियों को राजनीतिक दबाव के चलते बचा दिया। आरोपी संजय को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की जांच कोतवाल धामपुर राजेश चौहान को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed