फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मूढ़ा इम्मा प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार

मूढ़ा इम्मा प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 16 Jun 2017 01:48 AM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
मूढ़ा इम्मा प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार
मूूढ़ा इम्मा प्रकरण का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों से खींचतान एवं कार्रवाई में बाधा पहुंचाने का मामला
छह जून को गोवंशीय पशु के वध पर हुआ था खासा हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
जोया।
डिडौली कोतवाली पुलिस ने मूूढ़ा इम्मा गांव में गोवंशीय पशु के वध की सूचना पर पहुंचे यूपी-100 के पीआरवीकर्मियों से खींचतान एवं पुलिस कार्रवाई में बाधा उत्पन्न करने के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

डिडौली कोतवाली के मूढ़ा इम्मा गांव के जंगल में छह जून को गोवंशीय पशु का कटान कर रहे पशु तस्करों को पकड़ने पहुंची यूपी-100 के पीआरवीकर्मियों का ग्रामीणों ने घेराव कर दिया था। मीट कारोबारी भाग गया था। यहां मिले मौलाना अशरफ को हिरासत में लेने का विरोध करते हुए ग्रामीणों ने पुलिस के साथ खींचतान की थी। कई थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात काबू किये थे। इस मामले में पुलिस की ओर से मूढ़ा इम्मा गांव निवासी शाकिर समेत 18 के खिलाफ पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया था। मौलाना की गिरफ्तारी के अलावा अन्य आरोपी घर छोड़ कर भाग गए थे। बुधवार की रात दबिश देकर कोतवाली पुलिस ने शाकिर पुत्र मुनव्वर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार शर्मा का कहना है कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्दी ही सभी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed