फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   160 bags of stolen liquor, arrested seven

160 पेटी शराब पकड़ी, सात गिरफ्तार

Wed, 18 Oct 2017 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 18 Oct 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
160 bags of stolen liquor, arrested seven
नूरपुर में पकड़े गए शराब तस्करों के बारे में जानकारी देते एसपी सिटी। - फोटो : अमर उजाला
नूरपुर में पुलिस ने गांव मुजाहिदपुर के पास से सात लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की 160 पेटी बरामद की है, जबकि एक युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।    
विज्ञापन

  
एसपी सिटी दिनेश सिंह के मुताबिक मंगलवार शाम करीब आठ बजे पुलिस ने एक सूचना के आधार पर रजनीश उर्फ टिंकू निवासी गांव बिशनपुर थाना स्योहारा, संदीप निवासी कालखा पानीपत हरियाणा व बलराज, विपिन चौहान निवासी गांव खानपुर बिल्लोच थाना नूरपुर, प्रीतम निवासी गांव कम्हेड़ी थाना नूरपुर, मदन सिंह निवासी ग्राम विदाना गोहाना सोनीपत हरियाणा, एवं फरयाद निवासी रस्तोगी यमुनानगर हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से दो कार एवं डीसीएम में लदी हरियाणा  मार्का शराब की 160 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान नूरपुर थाने के गांव पोट निवासी रोहित फरार हो गया। एसपी सिटी ने बताया कि  पुलिस ने पकड़े गए सभी का चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed