फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कायम कराया

ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कायम कराया

Fri, 28 Jun 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा कायम कराया
अफजलगढ़। गांव मुरलीवाला की विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन

गांव निवासी प्रियंका पुत्री देवेंद्र सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी चार दिसंबर 2016 को गढ़ी रसूलपुर, थाना मीरापुर निवासी विकास से हुई थी। शादी के समय उसके पिता ने समर्थ अनुसार दान दहेज दिया था, किंतु उसका पति विकास व ससुर चंद्रपाल सिंह, सास कर्मवीरी व देवर निमित कुमार उसे मायके से दहेज कम लाने का ताना देने लगे और दहेज व बाइक की मांग करने लगे। पिता की सामर्थ्य न होने व मना करने पर सब उसे मारपीट कर प्रताड़ित करने लगे। ससुरालियों ने उसे एक लाख नकद व बाइक की मांग को लेकर कई दिन तक खाना भी नहीं दिया। डेढ़ माह पूर्व ससुरालियों ने मारपीट करते हुए घर से बाहर निकाल दिया। वह तब से अपने मायके में रह रही है। 25 जून को उसके माता-पिता खेत पर गए थे। वह घर पर अकेली थी। तभी उसके ससुरालवाले घर आए और गाली गलौच व मारपीट करते हुए कहने लगे कि दहेज में बाइक व एक लाख रुपये नहीं दिलाया तो उसे जान से मार देंगे। विरोध करने पर आरोपी भाग निकले। कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह ने ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने की बात कहते हुए जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed