फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

Fri, 28 Jun 2019 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
नूरपुर (बिजनौर)। एक शिक्षक ने बुधवार की रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शामली जनपद के गांव टिटौली निवासी राजीव कुमार नूरपुर क्षेत्र के रहटी जागीर के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत था। वह नूरपुर के मोहल्ला रामनगर में किराए पर कमरा लेकर रह रहा था। दो दिन पूर्व स्कूल खुलने पर वह घर से नूरपुर आया था। बुधवार की रात उसने कमरे में ही कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मकान स्वामी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजीव कुमार की एक वर्ष पहले ही शिक्षक के रूप में नियुक्ति हुई थी। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि शिक्षक के आत्महत्या करने के कारण का पता नहीं लगा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनसे बातचीत करने के बाद ही कुछ पता लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed