फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three women fled after snatching a chain.

Lucknow News: चेन लूटकर भागीं तीन महिलाएं, 64 साल की मैना ने 60 मीटर दौड़ाकर एक को पकड़ा

Wed, 04 Nov 2026 01:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Three women fled after snatching a chain.
एआई  तस्वीर
लखनऊ। उम्र 64 साल लेकिन हौसला किसी से कम नहीं। गले से चेन लूटकर भाग रही तीन महिलाओं के पीछे मैना देवी दौड़ पड़ीं। शोर मचाते हुए उन्होंने 50-60 मीटर दौड़ लगाकर एक आरोपी को पकड़ भी लिया जबकि उसकी दो साथी भाग निकलीं। सोमवार दोपहर आलमबाग में टेढ़ी पुलिया के पास हुई इस घटना में पुलिस ने पकड़ी गई महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर के बदाली खेड़ा निवासी मैना देवी सोमवार दोपहर अपनी बहू को कैसरबाग में बस पर बैठाने गई थीं। वहां से वह ऑटो में सवार होकर घर लौट रही थीं। आलमबाग में टेढ़ी पुलिया के पास तीन महिलाएं भी ऑटो में सवार हो गईं। तीनों मैना देवी के पास बैठ गईं और बातचीत के बहाने उनके गले पर हाथ फेरने लगीं।
विज्ञापन


मैना देवी के मुताबिक, उन्होंने विरोध किया तो एक महिला ने उनका पैर दबा दिया। दूसरी ने उनसे पैर की बिछिया ठीक करने के लिए कहा। इस बीच उन्हें कुछ संदेह हुआ तो उन्होंने ऑटो रुकवा दिया। इसी दौरान तीनों महिलाओं ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन लूट ली और ऑटो से कूदकर भागने लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेन लुटते ही मैना देवी ने शोर मचाया और तीनों के पीछे दौड़ पड़ीं। टेढ़ी पुलिया के पास ही उन्होंने एक महिला को पकड़ लिया। खुद को फंसता देख आरोपी महिला ने उन्हें छोड़ने के बदले अपने जेवर और नकदी देने की पेशकश भी की।


दो साथियों की तलाश में जुटी पुलिस

इस बीच लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी कैंट सुजीत दुबे ने बताया कि मैना देवी की तहरीर पर तीनों महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़ी गई महिला ने पूछताछ में अपना नाम संजना और पता गोरखपुर के ढेमुशा का बताया है। पुलिस उसकी दोनों साथियों का सुराग लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed