Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Police attacked while attempting to clear a market

Lucknow News: मंगल बाजार हटवाने पहुंची पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल, दो गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Police attacked while attempting to clear a market
मंगल बाजार हटवाने पहुंची पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल, दो गिरफ्ता
आलमबाग। आशियाना की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में मंगलवार शाम मंगल बाजार हटवाने पहुंची पुलिस टीम पर दुकानदारों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा। मामला बढ़ने पर थाने से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि महिला दुकानदार समेत अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गजेंद्र राय के मुताबिक, मंगलवार शाम मंगल बाजार में दुकानें लगने से यातायात बाधित हो रहा था। इसे हटवाने के लिए दरोगा संजय सरोज, सिपाही कंचन समेत अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे थे। पुलिसकर्मियों ने दुकानदारों से दुकानें हटाने को कहा तो कपड़ा दुकानदार अंकित जायसवाल, उसकी मां माया देवी, रामकृष्ण और अन्य लोग अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सूचना मिलने पर बंगला बाजार चौकी इंचार्ज संदीप ठाकुर अतिरिक्त पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने लाठियां फटकारकर लोगों को खदेड़ा। करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने अंकित और रामकृष्ण को गिरफ्तार कर लिया, जबकि माया देवी समेत अन्य आरोपी भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज की तहरीर पर दुकानदारों समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार महिला दुकानदार की तलाश की जा रही है। वहीं, अन्य आरोपियों की पहचान के लिए बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मंगल बाजार हटवाने पहुंची पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल, दो गिरफ्ता

मंगल बाजार हटवाने पहुंची पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल, दो गिरफ्ता

मंगल बाजार हटवाने पहुंची पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल, दो गिरफ्ता

मंगल बाजार हटवाने पहुंची पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल, दो गिरफ्ता

मंगल बाजार हटवाने पहुंची पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल, दो गिरफ्ता

मंगल बाजार हटवाने पहुंची पुलिस पर हमला, पुलिसकर्मियों को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल, दो गिरफ्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed