फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर एक युवक की मौत

भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर एक युवक की मौत

Fri, 28 Jun 2019 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबकर एक युवक की मौत
मंडावर। गांव शहजादपुर में कच्ची दीवार भरभराकर गिरने से मलबे में दबकर घायल हुए युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी अनिल (28) मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार दोपहर वह अपने साथी गांव के ही सुनील के साथ पैदल घर जा रहा था। रास्ते में जब वे राजू के घर के सामने से निकले तो राजू के घर की करीब आठ फीट ऊंची बाउंड्री वॉल भरभराकर गिर गई। मलबे में दब कर सुनील और अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। ईंट लगने से दोनों के सिर में चोट आई। गांव वालों ने उन्हें मलबे से बाहर निकाला व उपचार के लिए बिजनौर लाने लगे। अनिल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जबकि सुनील को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

अनिल का शव गांव पहुंचने पर कोहराम मच गया। उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव वालों का कहना था कि दीवार की चिनाई कच्ची होने के कारण यह हादसा हुआ। गांव वालों के अनुसार अनिल की तीन बेटी हैं। वह अपने घर में अकेला ही कमाने वाला था। वह मेहनत मजदूरी करके किसी तरह अपने परिवार का लालन पालन कर रहा था। गांव वालों ने प्रशासन से अनिल के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। दीवार गिरने की सूचना पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed