फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किन्नर बनकर लूटपाट करने वालों का इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

किन्नर बनकर लूटपाट करने वालों का इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

Mon, 24 Jun 2019 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
किन्नर बनकर लूटपाट करने वालों का इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस
किन्नर बनकर लूटपाट करने वालों का इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस
विज्ञापन

बिजनौर। हरिद्वार में किन्नर के वेश में लोगों से लूटपाट करने वाले बिजनौर के गैंग को पुलिस खंगालने में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गैंग ने बिजनौर में तो किसी घटना को अंजाम नहीं दिया। गैंग से और कौन लोग जुड़े हैं। कब से गैंग इन घटनाओं को अंजाम दे रहा था।

हरिद्वार के थाना श्यामपुर में किन्नर के वेश में तीन बदमाशों ने कमल गुप्ता को अपनी ओर आकर्षित करके जंगल में ले जाकर लूट लिया था। पुलिस ने किन्नर के वेश में लूटपाट करने वाले बिजनौर के कोतवाली शहर की कांशीराम कॉलोनी निवासी दानिश, अब्दुल वहाब, चांदपुर की चुंगी निवासी शाहनवाज को दबोच लिया। पकड़े गए लुटेरों ने पुलिस को बताया कि वह लोगों को किन्नर के वेश में आकर्षित करके झांसे में ले लेते थे। फिर सुनसान इलाके में ले जाकर उससे लूटपाट करते थे। यह काम वे काफी दिनों से कर रहे थे। किन्नर के वेश में कोई उन पर शक भी नहीं कर पाता था। लूटपाट करके फिर से किसी दूसरे शिकार की तलाश में जुट जाते थे। हरिद्वार का इलाका उनके लिए आसान था। इन लुटेरों के हरिद्वार में पकड़े जाने के बाद बिजनौर पुलिस के भी कान खड़े हो गए हैं। पुलिस तीनों बदमाशों का इतिहास खंगालने में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि किन्नर के वेश में लूटपाट करने वाले बदमाशों ने बिजनौर में तो किसी घटना को अंजाम नहीं दिया। शहर कोतवाल रमेशचंद्र शर्मा के मुताबिक लुटेरों की जांच कराई जा रही है। पता किया जा रहा है ये कबसे लूट कर रहे थे। कौन और लोग इनसे जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed