फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मुस्लिम समाज की बेटियों को लेकर की टिप्पणी पर आरोपी ने माफी मांगी

मुस्लिम समाज की बेटियों को लेकर की टिप्पणी पर आरोपी ने माफी मांगी

Sat, 15 Jun 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
मुस्लिम समाज की बेटियों को लेकर की टिप्पणी पर आरोपी ने माफी मांगी
अफजलगढ़। गांव झाड़पुरा निवासी एक युवक के मुस्लिम समाज की बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी के बाद आरोपी बैकफुट पर आ गया। आरोपी ने मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों के बीच लिखित तौर पर माफीनामा देकर पीछा छुड़ा लिया। आरोपी युवक की फेसबुक से की गई टिप्पणी को लेकर मुस्लिम समाज में रोष फैल गया था। युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मुस्लिम समाज कोतवाल से भी मिला था। शनिवार को पूर्व विधायक शेख सुलेमान, शहर के उलमा और जिम्मेदार लोगों के बीच आरोपी युवक ने अपनी गलती को स्वीकार कर लिया। उसने भविष्य में बहन बेटियों को लेकर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं करने का वादा किया है। लिखित में माफी मांगने पर मुस्लिम समुदाय ने युवक को माफ कर दिया। इस मौके पर मौलाना मुख्तार अहमद, मुफ्ती रियाजुद्दीन, मुफ्ती जहीर अहमद नदवी, मौलाना ईस्माइल नदवी, पूर्व सभासद दीपक, विनोद कर्णवाल, शुऐब कुरैशी मौजूद रहे। उधर, कोतवाल आशुतोष कुमार ने कहा कि भविष्य में अगर दोषी युवक की शिकायत मिलती है तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed