फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   झगड़े के छह आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा

झगड़े के छह आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा

Sat, 15 Jun 2019 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
झगड़े के छह आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा
छह आरोपियों को पुलिस ने जेल भेजा
विज्ञापन

रेहड़। पुलिस ने गांव हर्रायवाला में रंजिशन एक ही समुदाय में हुए झगड़े के छह आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। गांव हर्रायवाला में शुक्रवार को दो पक्षों में किसी बात को लेकर संघर्ष हो गया था। झगड़े में एक पक्ष की महिला शमीम जहां सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला को गंभीर हालत में पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में महिला की हालत चिंताजनक बनी है। पुलिस ने झगड़े के आरोपी दोनों पक्षों के छह लोगों को गिरफ्तार कर शनिवार को चालान कर दिया। कोर्ट ने शांतिभंग की आशंका के चलते आरोपी इरफान, गुलाम, यूनुस, अनीस, गुलाम अली निवासी हर्रायवाला व इंतख्वाब निवासी चेहला थाना नूरपूर को जेल भेज दिया। उधर, एसओ संजय कुमार यादव का कहना है महिला की रिपोर्ट की जांच कर मुकदमा तरमीम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed